लखनऊ। (संवाददाता) अयोध्या रोड उत्तरधौना (जगन्नाथ पुरम) स्थिति लोकबन्धु राजनाराण मेमो. इंटर कालेज के प्रांगण में बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ मातृ दिवस मनाया गया, वैसे तो मां का कोई दिन नहीं होता, बिन मां के हर दिन अधूरा है, इसी भाव को नन्हे-मुन्हे बच्चों ने सुन्दर, नृत्य संगीत एवं कलाकी भव्य प्रस्तुतियों आकर्षण का केन्द्र रही।
मातृ दिवस के आयोजन में भारी संख्या में मातायें उपस्थित हुई जिनको मुख्य अतिथि योगेश चौहान , श्रीमती संध्या त्रिपाठी , प्रबन्धक शिव कुमार सिंह , पूर्व प्रधान संदीप सिंह , पत्रकार रंजीत सिंह एवं श्री प्रवीण सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपप्रधानाचार्य मो० सलीम, प्रधानाचार्या मोहिनी सिंह, राजीव यादव, इन्द्र प्रताप सिंह, भावना श्रीवास्तव, प्रिया मिश्रा, अंजली शर्मा, वन्दना पाण्डेय, रूपाली वर्मा वर्षा बोस आदि अध्यापकगण के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाकर एवं सभी माताओं को बच्चों के साथ भोजन ग्रहण करवाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।




