June 8, 2026 4:04 pm

बीबीडी: ट्रेन से कटकर मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत 

जुग्गौर गांव के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला शव, इलाके में फैली सनसनी 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीबीडी थाना क्षेत्र के जुग्गौर गांव के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है मृतक की पहचान मूल रूप से लखीमपुर-खीरी व हाल पता जुग्गौर गांव निवासी पुत्तू पुत्र रंजीत के रूप में हुई। इंस्पेक्टर के मुताबिक इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

बीबीडी थाना क्षेत्र के जुग्गौर गांव से कुछ दूरी पर सलारगंज स्थित रेलवे लाइन किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खून से लथपथ शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद शव की पहचान मूल रूप से लखीमपुर-खीरी व हाल पता जुग्गौर गांव निवासी पुत्तू पुत्र रंजीत के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में गहनता से छानबीन की जा रही है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि मृतक मजदूरी करता था।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!