पांच-पांच सौ रुपए के 14 नकली नोट व 26 हजार रुपए की नकदी बरामद
जामा तलाशी के दौरान कुल 235000 की नकदी मिली
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच-पांच सौ के 14 जाली नोट, 26 हजार रुपए के नकली नोट बरामद के अलावा जामा तलाशी के दौरान कुल 235000 रुपए की नकदी मिली है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा चिनहट शाखा के प्रबंधक सुमित सिंह ने लिखित तहरीर देकर बताया कि एक युवक बैंक में जाली नोट जमा करने के लिए आया है। उन्होंने बताया कि बैंक के शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन की गई तो सही पाया गया।
इस सूचना पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम में शामिल उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, उपनिरीक्षक विशाल यादव, उपनिरीक्षक कपिल कुमार व कांस्टेबल विनय शुक्ला ने शुक्रवार को बैंक में जाली नोट जमा करने वाले गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र स्थित शुक्लनपुरवा गांव निवासी सौरभ कुमार शुक्ला पुत्र हरिपाल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसे नहीं जानकारी थी कि उसके पास जाली नोट है। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से 235000 मिली नकदी के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि आरोपित सौरभ कुमार शुक्ला जाली नोट कहां से लाया और इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में गहनता से जानकारी एकत्र की जा रही है।




