August 8, 2026 2:55 am

सेवानिवृत्त आईपीएस दावा शेरपा के निधन पर पुलिस मुख्यालय में शोक सभा डीजीपी राजीव कृष्ण ने दी श्रद्धांजलि

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी पुलिस के सेवानिवृत्त अपर पुलिस महानिदेशक दावा शेरपा के निधन पर शुक्रवार 12 जून 2026 को पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर विस्तार स्थित सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। 8 जून 2026 को हुए उनके दुखद निधन पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण समेत वरिष्ठ अधिकारियो ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दो मिनट का मौन रखकर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि श्री शेरपा ने लगभग 30 वर्षों के सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन से कार्य कर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया। उनकी उपलब्धियां सदैव विभाग के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी।स्वर्गीय दावा शेरपा का जन्म 7 दिसंबर 1962 को दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में हुआ था। वर्ष 1991 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित होने के बाद प्रशिक्षण पूर्ण कर वे प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे। वर्ष 2016 में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर प्रोन्नत हुए।

सेवाकाल में उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक भवन/कल्याण उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लखनऊ, सीबीसीआईडी लखनऊ और अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन जैसे संवेदनशील पदों का दायित्व संभाला। 31 दिसंबर 2022 को अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी के पद से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।श्री शेरपा को सेवाकाल में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो बार डीजीपी उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह मिला। स्वतंत्रता दिवस 2019 पर उन्हें सिल्वर और स्वतंत्रता दिवस 2020 पर गोल्ड प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया। भवन निर्माण, पुलिस कल्याण और सीबीसीआईडी में उनके कार्यकाल को विभाग ने मिसाल माना।शोक सभा में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि दावा शेरपा जी अपने अनुशासन, मानवीय व्यवहार और कार्यशैली के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। पुलिस मुख्यालय परिवार ने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति मिले।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!