August 8, 2026 2:55 am

लखनऊ: रहीमाबाद पुलिस ने चलाया ई-रिक्शा चालकों का सघन सत्यापन अभियान, वाहनों के कागजात खंगाले

मलिहाबाद/रहीमाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिगुणायक के कुशल नेतृत्व में रहीमाबाद पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालकों और उनके वाहनों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की पैनी नजर थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिणगुनायक के निर्देश पर रहीमाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न मुख्य चौराहों और मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में फर्राटा भर रहे दर्जनों ई-रिक्शा चालकों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की।रहीमाबाद पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत:चालकों के आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और निवास प्रमाण पत्र की जांच की गई।ई-रिक्शा के पंजीकरण (Registration) और अन्य जरूरी कागजातों का भौतिक सत्यापन हुआ।

चालकों का आपराधिक इतिहास और उनके मूल निवास का ब्यौरा दर्ज किया गया।थाना प्रभारी का संदेश:क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना हमारी प्राथमिकता है। ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन से न सिर्फ अपराधों पर लगाम लगेगी, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना के समय पुलिस को जांच में त्वरित मदद मिलेगी।यह अभियान आगे भी जारी रहेगा”वाहन स्वामियों में मचा हड़कंप अचानक शुरू हुए इस वृहद सत्यापन अभियान से नियम विरुद्ध और बिना कागजात के ई-रिक्शा दौड़ाने वाले चालकों में हड़कंप मच गया।

रहीमाबाद पुलिस ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि बिना वैध कागजात और सत्यापन के कोई भी ई-रिक्शा क्षेत्र में संचालित नहीं होने दिया जाएगा। पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस मुस्तैदी और सुरक्षात्मक कदम की स्थानीय व्यापारियों और आम जनता ने सराहना की है।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!