हमीरपुर में पॉक्सो के दोषी को भी उम्रकैद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के गोण्डा जिले में दोहरे हत्याकांड मामले में दो आरोपी को उम्रकैद औऱ 13-13 हजार रूपये के जुर्माना की सजा सुनाई गईं है।जनपद गोण्डा पुलिस की प्रभावी पैरवी से न्यायालय गोण्डा ने थाना उमरीबेगमगंज में दर्ज धारा 302/34/201 आईपीसी के आरोपी रंजीत और गुरूदयाल को कठोर आजीवन कारावास और 13-13 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गईं है ।
हमीरपुर में पॉक्सो एक्ट के दोषी कोमल सिंह को उम्रकैद औऱ 26 हजार जुर्माना की सजा सुनाई गईं है। जनपद हमीरपुर पुलिस की पैरवी पर न्यायालय हमीरपुर ने थाना कुरारा में दर्ज धारा 506 आईपीसी व 6 पॉक्सो एक्ट के मुकदमे के आरोपी कोमल सिंह को आजीवन कारावास और 26 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गईं ।




