August 8, 2026 3:03 am

आठ साल बाद एसटीएफ का शिकंजा: आजमगढ़ जेल तोड़कर भागा 1 लाख का इनामी चन्द्रशेखर मुसहर गिरफ्तार

हत्या-डकैती के 12 मुकदमे, 2016 में रक्षाबंधन वाले दिन कलछुल-चादर से दीवार फांदकर भागा था  

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के आजमगढ़ जिले में आठ साल से फरार एक लाख रुपए के इनामी बदमाश चन्द्रशेखर उर्फ शेखर मुसहर को यूपी एसटीएफ नें गिरफ्तार कर लिया। खेमउपुर रोड नहर पुलिया, थाना सिधारी से एसटीएफ की टीम ने इसे पकड़ा। इनामी बदमाश चन्द्रशेखर उर्फ शेखर मुसहर पुत्र स्व. लालजी मुसहर, ग्राम लश्करपुर थाना चोलापुर वाराणसी। हाल पता बकैनिया थाना गहमर गाजीपुर का है।

वर्ष 2016 में तरवां मंदिर हत्याकांड-डकैती केस में आजमगढ़ जेल में बंद था। जेल में खाना बनाने का काम करता था। 18 अगस्त 2016 रक्षाबंधन वाले दिन खाना बनाने के बाद कलछुल, चादर और गमछे से जेल की दीवार फांदकर साथी जितेन्द्र और प्रकाश के साथ फरार हो गया था। इसके बाद थाना सिधारी में इसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ, 1 लाख का इनाम घोषित हुआ।

यूपीएसटीएफ के मुताबिक चन्द्रशेखर ने गैंग के साथ यूपी में कई जघन्य वारदातों को अंजाम दिया।आरोपी नें 21मार्च 2014 जीयनपुर आजमगढ़ में जीवन ज्योति क्लीनिक मालिक डॉ. विनोद यादव औऱ उनकी पत्नी डॉ. संगीता की हत्या कर डकैती किया था।

25 मार्च 2014 केराकत जौनपुर में गृहस्वामी अगरतु औऱ उनकी पत्नी जुवरा देवी की हत्या की।02 मई 2014 फेफना बलिया में डकैती में 1 की हत्या की ,इसमें 2 महिलाएं घायल जिनकी इलाज में मौत हो गईं। 26 मई 2014 तरवां आजमगढ़ में मंदिर में पुजारी अनिल शर्मा व सत्यनारायण औऱ दीपक सिंह की ईंट-धारदार हथियार से हत्या की 03 मार्च 2014 तुलसीपुर में नरेन्द्र बिन्द के घर घुसकर रामनरेश बिन्द की हत्या औऱ डकैती किया।

03 मार्च 2014 शिवरामनगर में विजय बहादुर के घर तेतरीदेवी की हत्या औऱ डकैती की। इसके अलावा 10 फरवरी 2024 को साथी जितेन्द्र के साथ बड़ी घटना की फिराक में था।एसटीएफ से मुठभेड़ हुई, जितेन्द्र पैर में गोली लगने से गिरफ्तार, चन्द्रशेखर भाग गया था।एसटीएफ नें

अब जेल भेजा। इसके खिलाफ करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ की टीम नें निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, ओमशंकर शुक्ला, मुख्य आरक्षी दिलीप, कुलदीप सिंह, चालक अफजाल – पर्यवेक्षण एएसपी संजीव दीक्षित शामिल थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!