August 8, 2026 2:55 am

​अयोध्या: बार-बार भूमि अधिग्रहण से परेशान किसानों का दर्द सुन भड़के विधायक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

अयोध्या। लगातार हो रहे अधिग्रहण के दर्द का सामना कर रहे दो ग्राम सभा के किसानों के पक्ष में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाया है। कई विकास कार्यो में भूमि अधिग्रहीत होने के बाद एक बार फिर नोटिस मिलने से परेशान ग्राम गंजा व मलिकपुर के ग्रामीणों ने विधायक से उनके सहादतगंज स्थित आवास पर मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने इलाके में बार बार हो रहे अधिग्रहण को लेकर अपना पक्ष रखते हुए ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का पक्ष सुनने के बाद विधायक ने इसको लेकर अधिकारियों वार्ता की। विकास प्राधिकरण के वीसी व एसडीएम अरविंद कुमार से फोन पर वार्ता करते हुए उन्होंने फिरहाल किसानों की जमीन को अधिग्रहीत न करने का निर्देश दिया।

किसानों का कहना था कि उन्होंने एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, सीपेट संसथान, कौशल्या सदन, पीएसी/एसएसएफ गृह विभाग, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिषन कार्पोरेशन व मेडिकल कॉलेज फोर लेन मार्ग के लिए अपनी जमीनें दी है। अपनी जन्मभूमि से जुड़े रहने को लेकर किसानों ने मुआवजे से प्राप्त धनराशि के अपने गांव में भूमि खरीदी। अब किसान पुनः अपनी भूमि खोने की आशंका में भय, असुरक्षा, मानसिक पीड़ा में जी रहे है।

विधायक वेद गुप्ता ने एसडीएम व वीसी पर फोन वार्ता के दौरान निर्देश दिया कि इन किसानों की जमीन अब विकास कार्यो के लिए अधिग्रहीत न की जाय। पहले जो विकास कार्य चल रहे है। उसे गुणवक्ता के आधार समयबद्ध पूरा किया जाएग। इसके बाद भी अगर विकास कार्यो के लिए भूमि की आवश्यकता है, तो मसौधा के आगे कृषि विभाग की काफी जमीन पड़ी हुई है। कृषि विभाग को मुआवजा देकर जमीन लेने के बाद विकास प्राधिकरण अपना विकास कार्य वहां पर कराए। किसानों की जमीन अब किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उनकी जितनी जमीन जानी थी, वह जा चुकी है।

ज्ञापन देने के दौरान अमर बहादुर पाण्डेय, शिवमंगल तिवारी, श्याम नारायन पाण्डेय, रामसुमन तिवारी, राधेश्याम पाण्डेय, विजय शंकर पाण्डेय, नरेन्द्र देव तिवारी, संतोष तिवारी, अजय तिवारी, आलोक तिवारी, विपिन किशोर तिवारी, अवध किशोर तिवारी, केदार किशोर तिवारी, सूर्य नारायन पाण्डेय शामिल रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!