इनके पास से आतंकी गतिविधियों की वीडियो व अन्य डिजिटल उपकरण बरामद
पाकिस्तानी गैंगस्टर के इशारे पर स्लीपर सेल बनाकर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे
ए अहमद सौदागर लखनऊ। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के इशारे पर स्लीपर सेल बनाकर बुलन्दशहर सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में आतंकियों की तस्वीर चस्पा कर दहशत फैलाने वाले दो आतंकियों को यूपी एटीएस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। एटीएस टीम ने इन्हें उस समय दबोचा जब वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। एटीएस को इनके पास से पाकिस्तानी गैंगस्टरों की चस्पा लगाते वीडियो सहित कई डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं।
एडीजी एलओ अमिताभ यश के मुताबिक यूपी एटीएस ने गुरुवार को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के सक्रिय सदस्य फैजान व मोहम्मद उमर को उस धरदबोचा जब दोनों आतंकी अपने आका शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के इशारे पर बुलन्दशहर जिले में दहशत फैलाने के लिए आतंकियों की तस्वीर चस्पा कर रहे थे।
एडीजी एलओ अमिताभ यश के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी खूंखार किस्म के आतंकी हैं और यह लोग स्लीपर सेल बनाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मंडरा रहे थे। उन्होंने बताया कि यह लोग इंडियन आर्मी की रैकी भी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि एटीएस की पूछताछ में सामने आया है कि यह लोग स्लीपर सेल बनाकर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के इशारे पर काम कर रहे थे।




