August 8, 2026 3:00 am

निगोहां: देवा शरीफ गए परिवार के घर चोरी, 24 घंटे में 2 शातिर गिरफ्तार

सत्तर प्रतिशत जेवर बरामद, महुवारी बाग से पकड़े गए फरीद और शानू

सूने घर की दीवार फांदकर बक्से का ताला तोड़कर जेवर उड़ाए, हार, झुमकी, पायल समेत सामान बरामद

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। निगोहां पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गए लगभग सत्तर प्रतिशत पीली-सफेद धातु के आभूषण बरामद कर लिए।

पुलिस के मुताबिक, 13 जून 2026 को रफीकुन निशा परिवार के साथ देवा शरीफ दर्शन गई थीं। 17 जून को लौटने पर देखा कि कमरे के बक्से का ताला टूटा है और जेवर गायब हैं। तहरीर पर पुलिस नें थाना निगोहाँ पर मुकदमा दर्ज किया में।

घटनास्थल निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 18 जून को महुवारी बाग, निगोहाँ-अहिनवार मार्ग से 2 आरोपियों को दबोच लिया।पकड़े गये फरीद पुत्र स्व. लतीफ, 20 वर्ष व शानू पुत्र शब्बीर, 21 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम निगोहाँ के रहने वाले है। फरीद को पता था कि शमीम का घर खाली है। दोनों दोपहर में पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे और बक्से का ताला तोड़कर जेवर चुरा लिए। सामान महुवारी बाग के खंडहर में छिपा दिया था। बेचने जा रहे थे तभी पकड़े गए।पकड़े गये आरोपियों के पास से एक हार, झुमकी, अंगूठी, नाक कील, मांग टीका, हाय, 3 जोड़ी बड़ी पायल, छोटी पायल, हथफूल, बिछिया समेत पीली-सफेद धातु के जेवर बरामद हुए।

मामले में धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस बढ़ाई गई है। पुलिस टीम में उ0नि0 अनूप तिवारी, मनीष कुमार, चंदन यादव, मोहित सैनी व अन्य शामिल रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!