August 8, 2026 3:41 am

​यूपी स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव 2026: बरेली के छत्रपाल सिंह को राज्य स्तरीय पुरस्कार, मरीनू शीप पालन में कमाया नाम

लखनऊ। पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यूपी स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव 2026 लघु पशुधन उद्यमित स्टार्टअप एवं निवेश के अवसर पर छत्रपाल सिंह दिवाकर को राज्य सरकार के द्वारा भेड़ पालन की इकाई के सफलतापूर्वक चलाने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा उनकी सफलता की कहानी को मैगजीन में शामिल किया गया। साथ ही इस क्षेत्र में कार्य कर रहे किसानों को अपने अनुभवों से मंच के माध्यम से एक वक्तव्य के द्वारा किसानों को प्रेरणा स्वरूप अपनी सफलता की कहानी साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय यूपी स्मॉल लाइव स्टॉक कांक्लेव 2026 में छत्रपाल सिंह को राज्य स्तरीय पुरस्कार पूरे उत्तर प्रदेश में चुने हुए पांच किसानों में से मिला है। भेड़ पालन के क्षेत्र में बरेली में इनका प्रथम स्थान है। यह ऑस्ट्रेलिया की ब्रीड मरीनों शीप का पालन करते हैं और उनका वजन एक कुंतल से ज्यादा करके बाजार में अच्छे मुनाफे में बेचते हैं। यह ब्रीडिंग सेटअप भी तैयार करते हैं, जिससे क्षेत्र को अच्छी नस्ल मिल सके।

कार्यक्रम में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह व राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान जी, भारत सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एनिमल हजवेंद्री श्री मुकेश कुमार मेश्राम, श्री रविन्द्र कुमार प्रिंसिपल सेक्रेटरी डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर उत्तर प्रदेश सरकार, श्री देवेंद्र पांडे जी कमिश्नर डेवलपमेंट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट उत्तर प्रदेश, दीपा रंजन मिशन डायरेक्टर, डॉ मनीष कुमार चटली डायरेक्टर सेंट्रल इंस्टीट्यूट मथुरा, डायरेक्टर ए के तोमर, आई सी ए आर अविकानगर, श्रीनिवास राजुल जॉइंट डायरेक्टर आंध्र प्रदेश, डॉ मरनालिनी प्रेरणा साइंटिस्ट बरेली आदि मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!