पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के नेतृत्व में किया गया योग, बढ़-चढ़कर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
ए अहमद सौदागर लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में शनिवार को राजधानी लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के नेतृत्व में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस साल अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग YOGA for health Ageing निर्धारित की गई।
हर साल की तरह इस वर्ष भी लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन्स में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
दौरान योग को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली का आधार बताते हुए योग हुआ। इस अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के अलावा कई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार सहित भारी संख्या में वरिष्ठ अधिकारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों तथा पुलिस कर्मियों ने हौसले के साथ भाग लिया। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है। पुलिस जैसे चुनौतीपूर्ण एवं तनावपूर्ण कार्यक्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के लिए योग तनाव प्रबंधन, कार्यक्षमता वृद्धि एवं स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत फायदेमंद है।




