August 8, 2026 2:56 am

लखनऊ: कोचिंग संस्थानों और स्कूलों में सुरक्षा मानकों की जांच की मांग, सामाजिक न्याय महासभा ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आज सामाजिक न्याय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने उपज़िलाधिकारी मलिहाबाद को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के समस्त स्कूलों, कोचिंग संस्थानों एवं सार्वजनिक भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच कराने की मांग की, ज्ञापन में हाल ही में लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड का उल्लेख करते हुए कहा गया कि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों एवं भवन सुरक्षा मानकों की तत्काल जांच कराई जाए, ज्ञापन देने वालों में ज़ीशान वली प्रदेश उपाध्यक्ष / संगठन मंत्री, सामाजिक न्याय महासभा उत्तर प्रदेश, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता मोहम्मद फुरक़ान खान, प्रदेश महासचिव (अधिवक्ता) शारिक शमीम खान, पूर्व अध्यक्ष मलिहाबाद बार एसोसिएशन जस करन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रवि शंकर वर्मा व अधिवक्ता शखबाज़ खान अफ़रीदी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!