लखनऊ। (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में जनहित के लिए लगातार काम करने वाली संस्था उत्थान एक नई पहल जो श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह जी के संरक्षण में चल रही । संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापति ने संस्था उत्थान एक नई पहल का विस्तार करते हुए सुदेश जी को जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर नियुक्त किया गया
सुदेश जी हजारों महिलाओं की मदद कर चुकी हैं और क्षेत्र में उनका काफी समाज सेवा के लिए बड़ा योगदान रहा है संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति जी ने बताया कि उनके संस्था में आने से जिला मुजफ्फरनगर में एक बहुत बड़ी टीम खड़ी होने जा रही है सुदेश जी बिना जाति भेदभाव के लोगों की मदद करती है उनकी इसी बात से प्रभावित होकर उनको यह जिम्मेदारी दी गई है इस मौके पर अनुराधा यादव, सविता रानी, सुधीर कुमार, अनिल कुमार , सुदेश जी अनिल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
सभी लोगों ने शुभकामना के साथ-साथ समाज की बेहतरीन के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिया।




