August 8, 2026 2:56 am

पीएम आवास योजना-ग्रामीण में यूपी को 6,18,482 आवासों की स्वीकृति पर उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिह चौहान का जताया आभार

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। पीएम आवास योजना–ग्रामीण में उ.प्र. के लिए 6,18,482 पक्के मकानों की स्वीकृति प्रदान करने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय मंत्री कृषि एव किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मन्त्री भारत सरकार शिवराज सिंह

के प्रति उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है व धन्यवाद ज्ञापित किया है और कहा है कि पीएम आवास–ग्रामीण के नए चरण में मकानों के आवंटन की शुरुआत उ.प्र. से, गरीब परिवारों को पक्का घर देने की प्रक्रिया तेज होगी

योजना भवन, लखनऊ में आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हाई लेवल समीक्षा सम्पन्न हुयी बैठक में कृषि और ग्रामीण विकास की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के नए चरण के तहत यूपी के लिए 6,18,482 पक्के मकानों की स्वीकृति का अनुमोदन पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा। इस हर्ष पूर्ण फैसले पर उप मुख्यमंत्री जी ने भी शिवराज सिह का अभिनन्दन किया, इससे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केन्द्रीय मन्त्री शिवराज सिंह को गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया।इस बैठक मे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि उ.प्र. के लिए कुल 6,18,482 पक्के मकानों की स्वीकृति दिया जाना उत्तर प्रदेश के लिए ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम है, जो आने वाले वर्षों में राज्य के ग्रामीण इलाकों में आवास सुधार की एक बड़ी शुरुआत साबित होगी। इस निर्णय से राज्य के पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु सहायता मिलेगी और सच मायने में ग्रामीण क्षेत्रों मे “सभी के लिए आवास” की सरकार की संकल्पना को साकार किया जा सकेगा।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि यह स्वीकृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024–25 से 2028–29 की अवधि के लिए शुरू किए गए पीएम आवास–ग्रामीण के नए चरण का हिस्सा है, जिनके जरिए राज्य के लाखों गरीब परिवारों को चरणबद्ध तरीके से पक्का घर उपलब्ध कराने का रास्ता खुला है। बताया कि उ.प्र. के ग्रामीण क्षेत्रों में घरों का सर्वे पूरा हो चुका है और उन गरीब भाई–बहनों की पहचान कर ली गई है जो पक्के मकान पाने की पात्रता रखते है और पक्के घर की पतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब अगला चरण इन पात्र परिवारों को प्राथमिकता के साथ पीएम आवास–ग्रामीण के अंतर्गत पक्का मकान देने का है, जिससे प्रधानमंत्री मोदी के ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ संकल्प को जमीन पर गति मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मकानों को समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य करवाया जायेगा और यह ध्यान रखा जायेगा कि कोई भी पात्र गरीब परिवार सूची से बाहर न रह जाए।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के प्रारंभ से लेकर वर्ष 2025-26 तक पीएमएवाई-जी के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को 36.59 लाख घरों का समग्र लक्ष्य आवंटित किया गया है,जिसके सापेक्ष 36.56 लाख घरों को स्वीकृत किया जा चुका हैं और 36.39 लाख घरों का निर्माण पूर्ण और सत्यापित है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!