August 8, 2026 2:56 am

महानगर: गल्ला व्यापारी ने ऊंची बिल्डिंग की छत से लगाई छलांग, मौत

जान देने की वजह डिप्रेशन बताया जा रहा है, पुलिस मामले की छानबीन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञानपुरी चौकी क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीमारी से परेशान, व्यापार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। महानगर के विज्ञानपुरी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में रहने वाले 35 वर्षीय गल्ला व्यापारी विवेक माहेश्वरी ने गुरुवार शाम बिल्डिंग की छत से छलांग लगा ली। अचानक हुई घटना से वहां हड़कंप मच गया और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो साथ में रहने वाले लोगों ने बताया कि वह कुछ दिनों से गुमशुम रहते थे। पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

महानगर के विज्ञानपुरी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के बी-टावर निवासी विवेक माहेश्वरी पुत्र अशोक माहेश्वरी फ्लैट नंबर बी-803 में परिवार के साथ रहकर गल्ला मंडी में गल्ले का कारोबार करते थे।
बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम विवेक माहेश्वरी ने अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा ली। यह माजरा देख वहां पर मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक उनके यहां काम करने वाले कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि विवेक माहेश्वरी पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे और वह गुमशुम रहा करते थे। पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल के बाद सामने आया है कि विवेक माहेश्वरी गल्ला के बड़े व्यापारी थे। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में पुलिस जानकारी एकत्र कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!