August 8, 2026 2:55 am

पेट्रोल पम्प परिसर में संचालित रेस्टोरेंट में लगी आग 

खुर्रमनगर: दस फिट ऊपर तक उठती रही लपटे, दमकल कर्मियों नें पाया आग पर काबू  

बड़ी दुर्घटना होनें से बची, मामले की जाँच पड़ताल जारी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। खुर्रम नगर स्थित पेट्रोल पंप परिसर में संचालित पंजाबी फ्लेवर्ड फूड हब रेस्टोरेंट में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें करीब 10 फीट ऊपर तक उठती दिखाई दीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की शुरुआत एसी के कंप्रेसर में विस्फोट होने के बाद हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की तेज लपटों और उठते धुएं को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रण में किया।इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग लगने से फूड हब में रखा सामान जलकर नुकसान होने की बात सामने आई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर एसी कंप्रेसर के फटने को आग लगने की वजह माना जा रहा है। बताया गया है कि पेट्रोल पंप परिसर में यह रेस्टोरेंट अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। मामले को लेकर संबंधित एजेंसियां आगे की जांच में जुटी हुई हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!