August 8, 2026 2:56 am

गोमतीनगर: नशीला पदार्थ खिलाकर युवती की इज्जत लूटने वाला गिरफ्तार 

बीते 23 मई 2026 को हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एक बेबस युवती को अपने जाल में फंसाकर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी इज्जत पर डाका डालने वाले आरोपी को इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चन्द्र तिवारी की टीम ने शुक्रवार को कानपुर रोड स्थित सेक्टर एल आशियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी कहीं भागने की फिराक में था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चन्द्र तिवारी के मुताबिक बीते 23 मई 2026 को एक पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि मूल रूप से जनपद बलिया व हाल पता गोमतीनगर क्षेत्र के विपुल खंड निवासी अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक पुत्र बजरंगी लाल श्रीवास्तव ने अपने जाल में फंसाया और नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत की।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन की गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि शुक्रवार को उनकी टीम में शामिल वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह व उपनिरीक्षक त्रिविक्रम सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आशियाना क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित सेक्टर एल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!