August 8, 2026 2:56 am

लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस को सलाम: आईजीआरएस रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया 

जून महीने में सौ प्रतिशत अंक प्राप्त कर रचा इतिहास 

पुलिस के आला अफसरों ने अधिनस्थों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। जून 2026 में लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने आईजीआरएस रैंकिंग के मामले सौ प्रतिशत अंक प्राप्त कर मानो इतिहास रच दिया। सौ प्रतिशत अंक अर्जित कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस उत्कृष्ट कार्य का नतीजा है कि गुणवत्ता और पारदर्शी शिकायतों का निस्तारण होने से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान पोर्टल ( आईजीआरएस ) हुई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने मामलों का निस्तारण करने में सौ प्रतिशत अंक प्राप्त एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। यहां के पचास थानों ने भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त यूपी में पहला स्थान हासिल किया है। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के नेतृत्व में व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन का नतीजा रहा कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के नेतृत्व, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध के प्रभावी मार्गदर्शन तथा पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं नोडल आईजीआरएस स्टाफ आफिसर और पुलिस आयुक्त कार्यालय के निर्देशन एवं अहम मॉनिटरिंग का नतीजा है। प्रभावी अनुश्रवण तथा शिकायतकर्ताओं से फीडबैक हासिल कर व्यवस्था को विकसित की गई। इस मामले में पुलिस के आलाधिकारियों ने मेहनत करने वाले आईजीआरएस शाखा में तैनात पुलिसकर्मियों निरीक्षक यशवंत सिंह, उपनिरीक्षक तनवीर अहमद, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल वर्मा, हेड कांस्टेबल राहुल गिरि, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, कांस्टेबल अरूण कुमार व कांस्टेबल विजय कुमार शुक्ला को सम्मानित कर उनके हौसले को आफजाई किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!