एक मोबाइल फोन, एक ब्लूटूथ इयरपाड व नौ सौ रुपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव के मार्गदर्शन और इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में उनकी टीम ने मंगलवार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस ने एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया है। पुलिस को पकड़े गए आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, ब्लूटूथ इयरपाड व नौ सौ रुपए की नकदी बरामद हुई है।
इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी विनोद कुमार पांडेय के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मारढरमऊ सुशांत गोल्फ सिटी निवासी अमन पुत्र नटवरलाल बताया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी अपना जुर्म इक़बाल करते हुए बताया कि वह अपने गांव में एक मकान के गेट से कूदकर कमरे में गया और वहां रखा मोबाइल व नौ हजार रुपए की नकदी चुरा लेने की बात स्वीकार किया है।
ये भी पढ़ें…
*बीबीडी: छात्र को अगवा कर घरवालों से फिरौती मांगने वाले चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार – Abhinav Prabhat*
बीबीडी: छात्र को अगवा कर घरवालों से फिरौती मांगने वाले चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार




