August 8, 2026 3:41 am

जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग के संचालित निर्माण कार्यो के तहत चौक स्थित एतिहासिक द्वार व साकेत सदन का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने आज पर्यटन विभाग के अन्तर्गत संचालित निमार्ण कार्यो के तहत अयोध्या शहर के चौक स्थित एतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सौंदर्यीकरण के दौरान इसको पूर्व की भाति संरक्षित किया जाएं और कार्य में तेजी लाते हुये शीघ्र पूर्ण किया जाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोतवाली के पास स्थित गेट नं0 -4 में आवागमन हेतु 02 मार्गों में से एक-एक मार्ग को बन्द कर अवशेष कार्य को शीघ्र -अतिशीघ्र गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिये गये साथ ही निरीक्षण के समय नगर कोतवाली के प्रभारी को भी कार्य में सहयोग हेतु रास्ते के नियमानुसार डायवर्जन के लिए निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने धारा रोड स्थित साकेत सदन के मुख्य भवन (बी-1), इन्ट्रेस प्लाजा, सोविनियर शाप (बी-2) इत्यादि निर्माण कार्यो का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुये लम्बित कार्यों को समय पर पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने उप निदेशक पर्यटन को हस्तान्तरण की कार्यवाही प्रक्रिया में लाने के निर्देश दिये।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह, उप निदेशक पर्यटन बी पी सिंह सहित यू0पी0प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि0, निर्माण इकाई-11, अयोध्या के सहायक परियोजना प्रबन्धक व अवर अभियन्ता एवं सम्बन्धित फर्म के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!