August 8, 2026 3:00 am

सतर्कता अधिष्ठान की छापेमारी में मिली पैतीस करोड़ से अधिक की संपत्ति 

बेनामी सम्पत्तियों की हो रही तलाश, तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आगरा के आवास पर सतर्कता अधिष्ठान की रेड 

चौबीस घंटे की कार्रवाई में मिली आय से अधिक संपत्ति 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने वाले ललित कुमार तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आगरा के आवास पर सतर्कता अधिष्ठान नें चौबीस घंटे छापेमारी कर पैतीस करोड़ से अधिक सम्पत्ति और सोने चांदी के आभूषण बरामद किये। सतर्कता अधिष्ठान अब इनकी बेनामी सम्पत्तियों का पता लगा रहा हैं। इन्होने अपनी तैनाती के दौरान अकूत सम्पत्ति अर्जित की हैं।

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ नें ललित कुमार के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति के मामले की जाँच कर रहा हैं। इसी को लेकर उनके आवास पर सर्च की कार्रवाई की हैं।

बीते चौबीस घंटे से चल रही इस कार्रवाई में ललित कुमार निवासी सेंहगो कोठी, मिलन सिनेमा के पीछे, जनपद-रायबरेली, उत्तर प्रदेश, वर्तमान पत्ता-सी0-143, सेक्टर-ई, चन्द्रलोक कालोनी अलीगंज, लखनऊ के विरूद्ध जाँच के उपरान्त आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करना पाये जाने पर उनके विरुद्ध धारा-13 (1) बी सपठित धारा 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथासंशोधित 2018) थाना-एण्टी करप्शन, कानपुर मण्डल, कानपुर में दर्ज कराया गया। शासन के निर्देश पर ललित कुमार के विरुद्ध विवेचना सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ सेक्टर, लखनऊ द्वारा की जा रही है।

विवेचना के दौरान विवेचक नें न्यायालय से आरोपी के आवास पर सर्च की कार्रवाई के लिये सर्च वारण्ट का अनुरोध किया गया। सर्च वारण्ट प्राप्त कर बीती सात जुलाई और बुधवार आठ जुलाई को उनके मकान नं० सी०-143, सेक्टर-ई, चन्द्रलोक कालोनी अलीगंज, लखनऊ पर टीम का गठन कर सर्च की कार्रवाई की गयी।सर्च के दौरान उनके मकान में भारी मात्रा में कैश तथा सोने व चाँदी के बिस्किट व सोने, चांदी व हीरे के बेशकीमती आभूषण आदि बरामद किये गये। कैश लगभग 01 करोड़ 62 लाख जो कि आवास में विभिन्न जगहों पर पैकेट बनाकर छुपाकर रखा गया था। टीम नें गहन तालाशी के दौरान बरामद किया।बरामद बेशकीमती सोने व चांदी के बिस्किट एवं आभूषणों का सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वैल्यूवर से मूल्यांकन कराया गया। भवन से प्राप्त सोने के बिस्किट व ईंटें एवं आभूषण ठोस मात्रा में लगभग-13 किलो तथा चॉदी के ईटें, बिस्किट व आभूषण ठोस मात्रा में लगभग-09 किलो बरामद किया गया।इस बरामद सामान का मूल्य लगभग 20 करोड़ आका गया हैं।

सर्च के दौरान आरोपी की चल एवं अचल सम्पत्तियों में भारी मात्रा में निवेश किये जाने सम्बन्धी रजिस्ट्रियों एवं अन्य सम्बन्धित प्रपत्र मिले हैं।

अचल सम्पत्ति में 1 सी-143, सेक्टर-ई, अलीगंज, लखनऊ का आवासीय भवन व सी-145, सेक्टर-ई, अलीगंज, लखनऊ में आवासीय भूखण्ड व खसरा नं-1321, मोहल्ला भरावन कला, बालकगंज, लखनऊ में आवासीय भूखण्ड व 532/491 बनारसी टोला, अलीगंज, लखनऊ में आवासीय भवन तथा 1631, कल्ली पश्चिम, मोहनलालगंज, लखनऊ में आवासीय भूखण्ड व मोहनलालगंज चौरहिया, लखनऊ में कृषि भूमि व ग्राम वेगरिया मोहनलालगंज में कृषि भूमि व इस्माइलगंज, लखनऊ में आवासीय भूखण्ड और 10 सी/40 वृंदावन योजना लखनऊ में आवासीय भूखण्ड व फ्लैट संख्या-3002 अंसल एपीआई, लखनऊ में बुकिंग व माहेश्वरी इन्फ्राटेक नोएडा में फ्लैट बुकिंग व आम्रमाली स्प्रिंग मीडो, नोएडा में फ्लैट बुकिंग व ग्राम जीतपुरवा जनपद बाराबंकी में कृषि भूमि व एक अन्य-ग्राम जीतपुरवा जनपद बाराबंकी में कृषि भूमि व ग्राम सहगो कोठी नूर मार्केट रायबरेली में कृषि भूमि बरामद हुईं हैं। सतर्कता अधिष्ठान की माने तो इस अचल सम्पत्तियों का अनुमानित मूल्य लगभग 13 करोड़ रूपये है।वही चल सम्पत्ति एवं अन्य निवेश भी मिले हैं।

सर्च कार्रवाई के दौरान दो कार टोयोटा इनोवा व हुण्डयी और आई ट्वेन्टी कार व रिवाल्वर, विभिन्न बैंको, पोस्ट आफिस, म्यूचुअल फण्ड, फिक्स डिपोजिट आदि में लगभग एक करोड़ से भी अधिक के निवेश सम्बन्धी प्रपत्र पाए गये है। इसके अतिरिक्त आरोपी अधिकारी नें अपने मकान के साज-सज्जा व घरेलू उपकरण आदि में किये गये खर्च की इन्वेन्ट्री बनायी गयी।जिस पर आरोपी नें काफी मात्रा में धन का व्यय किया जाना पाया गया है। बरामद कैश, सोने व चाँदी के बिस्किट, आभूषण, अचल सम्पत्ति, चल सम्पत्ति व कार, घेरलू सामान व निवेश का कुल मूल्य लगभग 35 करोड़ पाया गया।सर्च के दौरान पाये गये सभी सामान को सत्यापित कर विवेचना में शामिल करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस महानिदेशक सतर्कता अधिष्ठान नें लखनऊ सेक्टर की टीम को 01 लाख रुपये के पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!