जमीन कारोबारी संदीप सिंह हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से चल रहा था फरार
इससे पहले इस गिरोह का मुख्य शूटर संजीव कुमार उर्फ संजय उर्फ संजू मुठभेड़ में ढेर हुआ था
इन सभी कुख्यात अपराधी दिलीप वर्मा और खान मुबारक के सक्रिय सदस्य हैं
एसटीएफ टीम को पकड़े गए बदमाश के पास से एक 32 बोर की पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस व एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। जौनपुर निवासी प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड के मामले फरार चल रहे एक लाख रुपए इनामी शूटर सचिन कुमार को एसटीएफ टीम ने बुधवार रात करीब 11 बजे पीजीआई क्षेत्र के डलौना गांव के किसान पथ ओवर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ टीम को पकड़े गए शूटर के पास से घटना में इस्तेमाल एक अवैध पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, 2200 रूपए की व एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
एसटीएफ के मुताबिक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बुधवार रात करीब 11 बजे सचिन कुमार कहीं भागने की फिराक में है और वह पीजीआई क्षेत्र के डलौना गांव के पास किसान पथ पर ओवर ब्रिज के नीचे मौजूद है।
इस सूचना पर एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक हरीश सिंह चौहान, मुख्य आरक्षी सरताज अहमद, मुख्य आरक्षी देवेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी सूरज सिंह, मुख्य आरक्षी कमांडो रवि कुमार, मुख्य आरक्षी संजीव कुमार व चालक नेपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर सचिन कुमार को धरदबोचा। पकड़े गए कुख्यात बदमाश सचिन कुमार के पास से एसटीएफ टीम को घटना में इस्तेमाल एक 32 बोर की पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल व 2200 रूपए की नकदी बरामद हुई है।
सनद रहे कि बीती 27 मई 2026 को जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र स्थित टिकारी गांव निवासी प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह की रायबरेली रोड स्थित कल्ली पश्चिम में बने उनके कार्यालय के पास असलहों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर मौत की नींद सुलाने के बाद भाग निकले थे।
इस मामले में एसटीएफ टीम ने 31 मई 2026 को मुख्य साजिशकर्ता सहित दो अभियुक्तों व शूटरों की व्यवस्था कराने वाले आरोपी गंगाराम यादव को 15 मई 2026 को गिरफ्तार किया था, जबकि घटना में शामिल मुख्य शूटर और एक लाख रुपए के इनामी शूटर संजय उर्फ संजीव को 27 जून 2026 को बीबीडी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में ढेर हुआ था।
एसटीएफ के मुताबिक इस सनसनीखेज मामले में शामिल सभी शूटर कुख्यात अपराधी दिलीप वर्मा व खान मुबारक गैंग के सक्रिय सदस्य थे।
बताया जा रहा है कि पूर्व में मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात बदमाश संजीव कुमार उर्फ संजीव काफी निशानेबाज था वह चलती हुई वाहन से गोली ठीक निशाने पर मारता था।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त सचिन मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के टांडा थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सचिन से गहनता से पूछताछ की गई तो बताया कि यही घटना वाले दिन मोटरसाइकिल चला रहा था और उसकी मोटरसाइकिल के पीछे संजय उर्फ संजीव बैठा था, जिसने प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुलाया था। हत्या किए जाने की वजह दिनेश यादव की संदीप सिंह के साथ दुश्मनी चल रही थी इसी के चलते दिनेश यादव संदीप सिंह की हत्या करवाना चाहता था। बताया जा रहा है तभी दिनेश यादव के चालक मुकर्रबीन अपने गांव में रहने वाले गंगाराम यादव के साथ मिलकर योजना बनाई और भाड़े के शूटरों संजय को एक लाख रुपए एडवांस दिया था और बाकी रूपए बाद में देने की बात हुई थी। एसटीएफ के मुताबिक दिलीप कुमार वर्मा अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है।




