August 8, 2026 3:56 am

काकोरी: साथी ही निकला दिलीप का कातिल, पुलिस ने किया राजफाश, हत्यारोपी गिरफ्तार

मृतक का लूटा गया मोबाइल फोन व 4800 रूपए की नकदी बरामद

आगरा एक्सप्रेसवे पर स्थित सर्विस रोड पर हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर लखनऊ। काकोरी क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड पर स्थित सड़क किनारे बुधवार को जिस 30 वर्षीय दिलीप रावत की लाश मिली थी उसकी मौत सड़क हादसे में नहीं उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चन्द्र राठौर की टीम ने गुरुवार को मुजीब उर्फ मन्ना को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस को पकड़े गए हत्यारोपी के पास से मृतक का मोबाइल फोन व 4800 रूपए की नकदी बरामद हुई है।

सनद रहे कि मंगलवार से लापता हुए काकोरी क्षेत्र स्थित दोना गांव निवासी 30 वर्षीय दिलीप रावत का शव बुधवार को आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे भलिया गांव के पास पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक के भाई मस्तराम रावत ने पुलिस को बताया कि उनका भाई दिलीप रावत मंगलवार सुबह आटो रिक्शा खरीदने के लिए घर से 80 हजार रुपए देकर गांव के ही रहने वाले मुजीब उर्फ मन्ना के साथ निकला था, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा।

नाम सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई और आनन-फानन में काकोरी क्षेत्र स्थित नकटौरा दोना गांव निवासी मुजीब उर्फ मन्ना पुत्र हैदर को हिरासत में ले लिया।
इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चन्द्र राठौर के मुताबिक पूछताछ में अपना जुर्म इक़बाल करते हुए मुजीब उर्फ मन्ना ने वह आटो रिक्शा चालक है। सात जुलाई 2026 उसकी मुलाकात दिलीप रावत से हुई जो नया आटो रिक्शा खरीदने के लिए घर से लेकर आया है। पूछताछ में हत्यारोपी मुजीब उर्फ मन्ना ने पुलिस को बताया कि दोनों एजेंसी पर पहुंचे और आटो रिक्शा खरीदने के लिए दिलीप रावत ने 50 हजार रुपए जमा किया तथा एक हजार रुपए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जमा किया था। इसके बाद मुजीब शराब ठेके पर दिलीप को लेकर गया और शराब पीने के बाद शक्ति नाम का युवक आ गया। यह भी बताया गया दिलीप रावत ने 12 हजार रुपए का मोबाइल फोन खरीदा तो उक्त मोबाइल फोन में मुजीब ने अपना सिम कार्ड डाल दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और तभी बेखौफ मुजीब उर्फ मन्ना ने अंगौछे से गला दबाकर मौत की नींद सुलाने के बाद दिलीप के शव को सड़क किनारे फेंक कर भाग निकला था। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चन्द्र राठौर की टीम ने इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर हत्यारोपी मुजीब उर्फ मन्ना को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!