August 8, 2026 3:43 am

स्वच्छ भारत मिशन को झटका: कागजों में सिमटा स्वच्छता अभियान, मलिहाबाद के रानीपारा में गंदे पानी के बीच स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल

रामू गौतम मलिहाबाद, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ब्लॉक मॉल तहसील मलिहाबाद की ग्राम पंचायत रानीपारा में जल निकासी की समस्या गंभीर हो गई है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरे गांव में गंदगी और बदबू फैल गई है।

ग्राम पंचायत रानीपारा के ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत उच्च अधिकारियों से कई बार की है, लेकिन अब तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

इस क्षेत्र के ग्रामीण छोटू ने आरोप लगाया कि “छोटे-छोटे बच्चे गंदे पानी में होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। जहां पर पत्थर पड़े हैं, वहां परअगर आरसीसी सड़क बन जाती तो यह समस्या नहीं होती इस गांव के निवासी मनीष ने बताया कि सड़क पर गंदा बदबूदार पानी सड़क पर बह कर्मचारियों को कई बार संज्ञान में देने के बाद भी कोई देखने नहीं आया है और इस समस्या की बारे में कर्मचारी से पूछा गया तो बताया तो उनका कहना था “चाहे जितनी न्यूज़ चला लो, उससे कुछ फर्क नहीं पड़ता। इसके पहले भी कई बार खबरें चल चुकी हैं। खबर चलाओगे तो हम देखने नहीं आएंगे।”

ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पर जोर दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रानीपारा गांव में यही समस्या पूरे गांव में बनी हुई है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जी से अनुरोध कर रहे हैं कि हमारे गांव की ग्राम पंचायत से तुरंत नालियों की सफाई, जल निकासी दुरुस्त करने और आरसीसी सड़क बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गांव में टाइफाइड, डेंगू जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। जबकि इस समस्या की वीडियो बनाकर और मैसेज टाइप कर इस गांव के ग्रामीणों ने वायरस की होने के बाद भी संबंध कर्मचारी एवं अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया गया जबकि इस समय बारिश का मौसम चल रहा है जिसके लिए यह समस्या बहुत कठिन देखने को मिल रही है जिससे जिससे अनेक ऑन समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना बनी हुई है संबंध में जब खंड विकास अधिकारी के सरकारी मोबाइल पर मिलाया गया तो नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा था वार्ता नहीं हो पाई।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!