वह इस कदम को क्यों उठाया इसका सही पता नहीं चल सका
पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन में जुटी
परम होटल के कमरा नंबर 204 में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। नाका थाना क्षेत्र के चारबाग स्थित परम होटल में ठहरे गोमतीनगर के लोध पुरवा निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद सनीम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गुरुवार को कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। युवक चंद किलोमीटर की दूरी पर यहां आकर होटल में क्यों ठहरा था यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है। पुलिस के मुताबिक कमरे से कोई सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम साक्ष्य इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर इसकी सूचना घर वालों को दे दी है।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
गोमतीनगर क्षेत्र स्थित मकान नंबर 617/82 लोध पुरवा निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद सनीम पुत्र नफीस नाका क्षेत्र के चारबाग स्थित परम होटल के कमरा नंबर 204 में ठहरे हुए थे। गुरुवार को वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों ने जाकर कमरे का दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई आहट न मिलने पर इसकी सूचना होटल प्रबंधन व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस कर्मचारियों की मदद से दरवाजा तोड़वाकर कमरे के भीतर दाखिल हुई तो देखा कि समीन का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था।
पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।




