August 8, 2026 3:41 am

चार साल की मासूम अनुसूचित जाति की बच्ची को अगवा कर एक वहशी ने बनाया हवस का शिकार 

रहीमाबाद क्षेत्र के एक गांव की घटना 

बगल के गांव में रहने वाले हैवान ने की वारदात, आरोपी गिरफ्तार 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। रहीमाबाद क्षेत्र स्थित एक गांव में गुरुवार रात एक 34 वर्षीय दरिंदे ने मर्यादा को तार-तार कर दिया। आरोपी चार साल की मासूम अनुसूचित जाति की बच्ची को अगवा कर घिनौनी हरकत की। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर उमरावल गांव के पास सड़क किनारे बदहवास हालत में मिली बच्ची की आपबीती सुनकर घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरूण कुमार त्रिगुनायक के मुताबिक मासूम बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उन्होंने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रहीमाबाद क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली दलित महिला परिवार के साथ रहती है। रोज की तरह गुरुवार रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो रही थी। इसी दौरान घर में शौचालय न होने पर पीड़ित महिला घर से बाहर शौच के लिए चली गई। वापस लौटी तो उसके होश उड़ गए देखा कि उसकी चार वर्षीय मासूम बच्ची गायब है। यह माजरा देख पति को बताने के साथ-साथ मोहल्ले में रहने वाले लोगों से बताया।

बताया जा रहा है पीड़ित महिला घरवालों और आसपास में रहने वाले लोगों के साथ मिलकर अपनी लाडली बेटी की तलाश करते हुए बगल के गांव उमरावल स्थित सड़क किनारे तालाब के पास बदहवास हालत में पड़ी है। यह मंजर देख घरवालों के होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर उमरावल गांव निवासी 34 वर्षीय अमित उर्फ रजनीश उर्फ कृष्णा पुत्र रामप्रकाश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरूण कुमार त्रिगुनायक के मुताबिक मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी घर से ले जाकर लैंगिक अपराध कर रहा था। इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर धारा 137(2) 65(2) बीएनएस, 5 एम पाक्सो एक्ट एवं एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी को छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!