छत्तोह रायबरेली। (संवाददाता) विकास खंड छत्तोह, तहसील सलोन के अंतर्गत ग्राम पूरे रमजान, ग्राम पंचायत परैया नमक सार जनपद रायबरेली में प्राथमिक विद्यालय जाने वाला मार्ग कच्चा है। बरसात के समय इस मार्ग पर अत्यधिक कीचड़ और फिसलन हो जाती है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों एवं अन्य राहगीरों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। फिसलन के कारण कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं, फिर भी आज तक इस मार्ग पर खड़ंजा निर्माण नहीं कराया गया है।
बरसात के दिनों में रास्ता न होने के कारण छोटे छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं इसी कारण विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम रहती है।
बरसात में नन्हें मुन्ने बच्चे गिर गिर कर स्कूल जाते हैं।
जहां स्कूल तक पहुंचने का रास्ता ही नहीं है, तो कैसे सफल होगा स्कूल चलो अभियान, सरकार की विभिन्न योजनाओं के होते हुए भी यहां तक तक नहीं लग सका खड़ंजा, सरकार की मंशा पर फिर रहा है पानी क्षेत्र वासियों का जन प्रतिनिधियों से सवालिया निशान?
अजय मौर्या अब्दुल गुफरान फतेह बहादुर दिनेश मौर्य उमा प्रसाद मौर्य, अवधेश कुमार मौर्या,श्री राम , सतीश कुमार, पवन कुमार,सफीक अहमद , आदि ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था को ठीक करने की मांग की है।




