August 8, 2026 2:55 am

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर साइबर अपराध करने वाले गिरोह का राजफाश 

सरगना सहित नौ जालसाज गिरफ्तार,50 एटीएम कार्ड, तीन चेकबुक, दो पासबुक, तीन मोबाइल फोन, एक टैबलेट व 53,100 रूपए की नकदी बरामद 

फर्नीचर कारीगर और पेंटर से लेकर एलएलबी व अन्य छात्र मिलकर चला रहे थे ठगी की दुकान 

मजदूर व गरीब तबके के लोगों को अपने झांसे में लेकर बनाते थे निशाना 

खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा संचालित ऑपरेशन CY-VAJRA के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त उत्तरी, अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी तथा एसीपी अलीगंज की देखरेख में उत्तरी जोन की सर्विलांस व क्राइम टीम, साइबर और मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को एक ऐसे गिरोह को पकड़कर खुलासा किया है जो शहरी क्षेत्र से लेकर गांव-गांव जाकर मजदूर व गरीब तबके के लोगों को अपने झांसे में लेकर उनका एटीएम कार्ड हासिल कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर साइबर अपराध करते थे।

इस गिरोह में एलएलबी की तैयारी, नीट की तैयारी तथा स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के अलावा फर्नीचर कारीगर, पेंटर, जोमेटो डिलरी व बिलिंग ब्लिकिट में काम करने वाले युवा शामिल हैं। करीब छह साल से मजदूर व गरीब तबके के लोगों को निशाना बनाकर अब तक करोड़ों की ठगी कर चुके हैं।

पुलिस को इनके पास से तीन चेकबुक, दो पासबुक, एक टैबलेट, एक आईपैड, 53100 रूपए की नकदी, घटना में इस्तेमाल एक कार व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक सर्विलांस/क्राइम, साइबर व मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को नौ साइबर अपराध करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपित शातिर किस्म के अपराधी हैं और पूछताछ में अपना नाम जानकीपुरम निवासी मोहम्मद शाहरुख पुत्र मोहम्मद कलीम, जानकीपुरम निवासी महफूज खान पुत्र मकसूद खान, कल्याणपुर गुडंबा निवासी सैयद अब्दुल्ला पुत्र फैजल, एकता नगर मड़ियांव निवासी मोहम्मद बसर पुत्र सनव्वर, बाराबंकी निवासी मोहम्मद रूबान पुत्र मुकीम, कैसरगंज बहराइच निवासी शाबिर पुत्र शान मोहम्मद, जनपद शाहजहांपुर निवासी सिकंदर पुत्र इरफान, जनपद बलरामपुर निवासी फरहान पुत्र इरफान व शाहजहांपुर जिले के जलालनगर निवासी तुफैल पुत्र गुलाम शाबिर बताया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो भोले-भाले लोगों को धन का लालच देकर उनके नाम से अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाते थे। इसके बाद गरीब तबके के लोगों से एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, इंटरनेट नंबर तथा ओटीपी हासिल कर उनके बैंक खातों को अपने कब्जे में कर लेते थे। इसके बाद गिरोह के सदस्य एटीएम कार्ड के जरिए नकदी निकाल लेते हैं।

पुलिस का कहना है गिरोह करीब छह साल से साइबर अपराध की दुकान चला रहे थे और जांच पड़ताल में पता चला कि अब तक छह करोड़ करोड़ रुपए की ठगी करने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!