उन्नाव। (संवाददाता) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में परिवारों को टूटने से बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 30 विवादित पति-पत्नी जोड़ों ने आपसी मनमुटाव भुलाकर साथ रहने का संकल्प लिया।वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती नीतू सिंह के मार्गदर्शन में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र और विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क पर विवादित जोड़ों को बुलाकर काउंसलिंग की गई।
परिवार परामर्शदाताओं और महिला हेल्पडेस्क की टीम ने धैर्यपूर्वक दोनों पक्षों की बात सुनी और आपसी समझ से विवाद समाप्त कराया।इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र से 05, महिला थाना से 05, थाना सोहरामऊ से 05, थाना कोतवाली, थाना बीघापुर, थाना फतेहपुर चौरासी, थाना बांगरमऊ से 03-03, थाना दही से 02, थाना आसीवन से 01जोड़े को बिना किसी विवाद के साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।इस पुनीत कार्य में डॉ. आशीष श्रीवास्तव, प्रभारी परिवार परामर्श समिति, श्रीमती तवस्सुम नफीस, डॉ. मनीष सिंह सेंगर, डॉ. अवसार अली, डॉ. सगीर अहमद तथा सहयोगी शिवेन्द्र सिंह व अंकित सिंह का विशेष सहयोग रहा।
पुलिस टीम में हेल्पडेस्क प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना रेखा सिंह, उ0नि0 मिथलेश, उ0नि0 रेखा देवी सहित महिला आरक्षी रेनू कटियार, तरुण रानी, सीमा देवी, मीनू, अंशु रानी, सेविका, चिंतन, पूनम शाक्य, हिमांशी, सोनम, प्रीति, बबली, स्वाती, नीतू आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत में सभी सलाहकारों और अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।पुलिस की इस पहल की आमजनमानस द्वारा सराहना की जा रही है।




