करीब चार लाख रुपए कीमत के जेवरात व चोरी हुई स्कूटी की चेसिस बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन व पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव के मार्गदर्शन और इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को चोरों के गिरोह का खुलासा कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से चार जुलाई 2026 व 11 जुलाई 2026 को हुई चोरी का राजफाश करने का दावा किया है। पुलिस को इनके पास से सोने-चांदी के गहने व चोरी हुई स्कूटी की चेसिस बरामद हुई है।
इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम कैसरबाग क्षेत्र स्थित कटरा मकबूल गंज निवासी 22 वर्षीय संदीप कश्यप पुत्र रामसिंह, कटरा मकबूल गंज कैसरबाग निवासी 29 वर्षीय फुरकान बरकत पुत्र बरकत अली व कैसरबाग क्षेत्र स्थित कटरा मकबूल गंज निवासी 31 वर्षीय तौसीफ पुत्र सहजाद बताया।
इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय का कहना है कि पूछताछ में पकड़े गए तीनों आरोपितों ने अपना जुर्म इक़बाल करते हुए आरोपी तौसीफ ने बताया कि वह ज्वैलरी बनाने का काम करता हूं और यह भी बताया कि करीब एक सप्ताह पहले संदीप कश्यप व फुरकान मुझसे मिलकर कुछ सोन की ज्वैलरी दिया था। आरोपी संदीप ने पुलिस को बताया कि मैं इसे चोरी करके लाया हूं और इसे बेचने के लिए आरोपी फुरकान से संपर्क कर तुम्हारे पास लाया हूं। बताया गया कि संदीप और फुरकान ने मिलकर उक्त गहने को गला दिया और चांदी के जेवरात अपने पास रख लिए थे। यह लोग सोमवार को चोरी के गहने कहीं बेचने की फिराक में थे कि तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपितों को धरदबोचा। पुलिस का दावा है कि इसी गिरोह ने पीएम आवास योजना सुशांत गोल्फ सिटी निवासी अनिल कुमार के मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। इसके अलावा 11 जुलाई 2026 दीपिका पांडेय नाम की महिला की स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार किया है।




