August 8, 2026 4:53 am

कृष्णानगर: मकान और प्लाट दिलाने के नाम ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ 

एक महिला सहित चार जालसाज गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों की गाढ़ी कमाई पर डालते थे डाका 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में जालसाजों का मकड़जाल बढ़ता जा रहा है। कोई नौकरी दिलाने तो कोई टॉवर लगाने या फिर कोई सस्ते दामों में जमीन दिलाने का झांसा देकर दिल में आशियाना बनाने का सपना देखने वाले लोगों की गाढ़ी कमाई बटोर भाग निकलते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आने के बाद इंस्पेक्टर कृष्णानगर प्रद्युम्न कुमार सिंह की टीम ने सोमवार को एक महिला सहित तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर कृष्णानगर प्रद्युम्न कुमार सिंह के मुताबिक बीते चार अप्रैल 2025 को मकान नंबर बी टू/डी एक निवासी विनय कुमार पांडेय ने थाने पर लिखित तहरीर देकर अमन शुक्ला पुत्र दिनेश शुक्ला सहित 13 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने मकान और प्लाट दिलाने दिलाने के नाम पर उनकी गाढ़ी कमाई ऐंठ लिए थे। विरोध करने पर आरोपितों ने रूपए वापस लौटाने के बजाए जान से मारने की धमकी तक दे डाला। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की छानबीन कर सोमवार को कानपुर रोड स्थित सेक्टर जी एलडीए कालोनी व हाल पता आशियाना निवासी सुनील शुक्ला पुत्र दिनेश शुक्ला, उपरोक्त निवासी सुनीता पत्नी दिनेश शुक्ला, आशियाना क्षेत्र स्थित के- 150 सेक्टर निवासी पंकज अग्रवाल पुत्र स्व हरि गोपाल व मूल रूप से जनपद कुशीनगर व हाल पता आलमबाग निवासी दीपक उर्फ दिवाकर राय पुत्र जगदंबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ठगी की दुकान चलाने में आरोपी सुनील शुक्ला व अभियुक्ता सुनीता मां-बेटे हैं जो इस गिरोह को चला रहे थे।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो मकान और प्लाट दिलाने के लिए लोगों को अपने झांसे में फंसाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!