August 8, 2026 3:42 am

रिजर्व पुलिस लाइन्स में 69वीं पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान का हुआ शुभारंभ 

पुलिस फोटोग्राफी, वीडियो ग्राफी, कंप्यूटर, डॉग स्क्वायड व सेबोटाज चेक प्रतियोगिता हुआ शुभारंभ 

यह कार्यक्रम चार दिनों तक चलेगा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित गोष्ठी सदन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने किया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी।

आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने बताया कि इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में यूपी के एक दर्जन पुलिस जोन से करीब 135 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी 16 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर कंप्यूटर प्रतियोगिता, एंटी सेबोटाज चेक, डॉग स्क्वायड एवं वीडियो ग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

बताया गया कि डॉग स्क्वायड एवं विधि विज्ञान फोरेंसिक प्रतियोगिता में अंगुल चिन्ह, फोटो ग्राफी, आईओ, फोटो ग्राफी प्रोफेशनल, हैडिलिग, पैकिंग जैसी कई तकनीकियों के बारे में प्रतिभागियों द्वारा अपनी-अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि सोमवार को पहले दिन विधि विज्ञान फोरेंसिक साइंस की लिखित परीक्षा एवं निरीक्षण घटना स्थल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

आईपीएस अफसर अपर्णा कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता पुलिस बल में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी उत्कृष्टता तथा व्यवसायिक दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे भविष्य में अपराधों की वैज्ञानिक विवेचना, साक्ष्य संकलन, तकनीकी अन्वेषण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में कामयाबी हासिल किया जा सकता है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!