एक दिन पहले आकर ठहरे थे, पुलिस को पोस्टमार्टम इंतजार
ए अहमद सौदागर लखनऊ। विभूतिखंड थाना क्षेत्र के नोवाटेल में एक वैज्ञानिक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मंगलवार सुबह दरवाजा न खुलने पर होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो अचेत अवस्था में बेड पर पड़ा मिला। पुलिस व फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक महराजगंज जिले के सिसवा बाजार के बीजापार आसमान छपरा गांव के रहने वाले राहुल सिंह (22) युवा साइंटिस्ट थे। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे विभूति खंड स्थित नवा तेल होटल में आकर रुके थे मंगलवार सुबह चेक आउट के समय जब नहीं निकले तो होटल कर्मियों ने दरवाजा खटखटाया अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस होटल की मदद से दरवाजा खोलकर अंदर घुसी चित अवस्था में बेड पर पड़े मिले।
मामले में एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।




