August 8, 2026 3:00 am

विभूतिखंड पुलिस की नाकामी पर एक नजर: हाथ पर हाथ धरे बैठी रही, यूपी एसटीएफ ने फरार चल रहे चोर को संभल से दबोचा 

भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात व नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। विभूतिखंड थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाकों के बंद घरों में चोरी और नकब लगाकर लाखों के जेवरात व नकदी पार करने वाले फरार चल रहे आरोपी आमिर उर्फ अमिर को यूपी एसटीएफ टीम ने संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र स्थित करेली रोड से धरदबोचा। विभूतिखंड पुलिस की सक्रियता पर नजर डालें तो वह फरार चल रहे आरोपी की तलाश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन हाथ नहीं लगा था, लिहाजा एसटीएफ टीम आरोपी को गिरफ्तार कर इंस्पेक्टर विभूतिखंड की टीम की कलई खोल कर रख दी। एसटीएफ टीम को आरोपी की निशानदेही पर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी बरामद हुई है।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार नागर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ के उपनिरीक्षक दिलीप कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता, मुख्य आरक्षी रूद्र नारायण उपाध्याय व रवि वर्मा ने पिछले कुछ दिनों पहले राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में बंद घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी करने के मामले में फरार चल रहे हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला राना पट्टी डबरिया चौक निवासी आमिर उर्फ अमिर पुत्र खलील अहमद को एसटीएफ टीम ने संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र स्थित करेली रोड से धरदबोचा।

एसटीएफ के उपनिरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता के मुताबिक पकड़े आरोपी आमिर ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर अपने बहनोई कामिल पुत्र अमजद निवासी संभल व उपरोक्त निवासी हीरालाल पुत्र छत्रपाल के साथ मिलकर विभूतिखंड थाना क्षेत्र के अलावा राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किराए का मकान लेकर पहले बंद मकानों की रैकी करते थे फिर मौका मिलते ही घरों में धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी उड़ा कर भाग निकलते थे। उन्होंने बताया कि चोरी की रकम से प्लाट भी खरीद लिया है। हालांकि विभूतिखंड पुलिस इतने बड़े पैमाने पर चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में नाकाम रही, लेकिन कड़वा सच यह है कि यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर विभूतिखंड पुलिस की सक्रियता की पोल खोल कर रख दी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!