August 8, 2026 2:55 am

मौलाना जर्सिस का विवादित बयान, भगवान श्री कृष्ण जी को पक्का नमाज़ी बता सनातनियों का किया घोर अपमान

मौलाना जर्सिस का विवादित बयान, भगवान श्री कृष्ण जी को पक्का नमाज़ी बता सनातनियों का किया घोर अपमान

भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना जर्सिस के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज

पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर विवादित बयान देने वाले मौलाना की तलाश में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कहावत नहीं बल्कि हकीकत है कि धर्म चाहे कोई भी हो उसका सम्मान करना चाहिए क्योंकि इस्लाम धर्म में साफ है कि किसी को तकलीफ पहुंचाना हराम है। लेकिन इस कलयुग में कुछ ऐसे धर्मगुरु हैं जो अपनी वाहवाही लूटने के लिए कुछ भी बोल बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है, जहां इटावा निवासी मौलाना जर्सिस ने भगवान श्री कृष्ण जी को पांचों वक्त का पक्का नमाज़ी बता दिया। इस विवादित बयान को लेकर सनातन धर्म को मानने वाले लोगों को मौलाना जर्सिस मानो एक बड़ी ठेस पहुंचाई है। इस संबंध में शिविर चतुर्वेदी सहित तीन लोगों की तहरीर पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जर्सिस के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक गुरुवार को शिशिर चतुर्वेदी सहित तीन लोगों ने थाने में तहरीर देकर बताया कि इटावा निवासी मौलाना जर्सिस ने बीते 23 जून 2026 को एक तकरीर के दौरान विवादित बयान देते हुए आरधेय भगवान श्री कृष्ण को पक्का नमाज़ी बता दिया। यह बयान मानों सनातन धर्म का घोर अपमान है बेहद निंदनीय है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि इस देश में रहने वाले सौ करोड़ सनातनियों को ठेस पहुंचाई गई है। बताया जा रहा है कि विवादित भाषण देने वाले मौलाना जर्सिस भले ही खुद को कुछ समझें, लेकिन कड़वा सच यह है कि इस्लाम धर्म में किसी के मजब के खिलाफ अनाप-शनाप बयान या फिर कहना बेहद ग़लत है। इसके बावजूद भी कुछ ऐसे धर्मगुरु हैं जो गलत बयानबाजी कर इस्लाम धर्म को बदनाम करने में जुटे हुए हैं। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक वादी शिशिर चतुर्वेदी पांच लोगों की तहरीर पर मौलाना जर्सिस के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है और सही पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!