August 8, 2026 4:50 am

आयोजन: 69वां उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक प्रतियोगिता का पुलिस कमिश्नर ने किया समापन 

वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में मेरठ जोन अव्वल, उपविजेता रहा प्रयागराज जोन

बारह जोन के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में लिया था हिस्सा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में मेरठ जोन अव्वल रहा, जबकि प्रयागराज जोन उपविजेता रहा। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस लाइन पहुंचकर प्रतियोगिता के विजेताओं मेडल, प्रमाणपत्र और सील्ड देकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में 12 जोन से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

69वीं उत्तर प्रदेश वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियो ग्राफी, एंटी सेबोटाज चेक एवं कंप्यूटर प्रतियोगिता 2026 के समापन के मौके पर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक किरण एस सहित मौके पर पहुंचे कई पुलिस के आलाधिकारियों को पुलिस कर्मियों ने सलामी दी।

वहां पर मौजूद अफसरों ने स्वागत किया। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र ने प्रतियोगिता का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में विजेता मेरठ जोन अव्वल रहा जबकि प्रयागराज जोन उपविजेता रहा।

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ जोन, पीएसी के तीन जोन व रेडियो जोन सहित कुल 12 जोन की टीमों के कुल 135 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस प्रोफेशनल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विजेता मेरठ जोन व उपविजेता प्रयागराज रहा, जबकि कंप्यूटर प्रतियोगिता टीम चैम्पियनशिप रेडियो जोन व उपविजेता पीएसी पश्चिमी जोन, एंटी सेबोटाज चेक टीम चैम्पियनशिप लखनऊ जोन व उपविजेता बरेली जोन एवं वीडियो ग्राफी टीम चैम्पियनशिप लखनऊ जोन व उपविजेता रेडियो जोन रहे।

इन्हें मिला सम्मान

प्लाटून कमांडर रायल सिंह पीएसी पूर्वी जोन, उपनिरीक्षक अरविंद यादव गोरखपुर, उपनिरीक्षक शारिक बेग मेरठ जोन, मुख्य आरक्षी पवन कुमार गौतम निरीक्षण घटनास्थल एवं व्यवसायिक फोटो ग्राफी, हुलिया बयान में आरक्षी सन्नी मलिक, वीडियो ग्राफी आरक्षी ऋषिकेश सिंह लखनऊ जोन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार यादव, डॉ आदर्श कुमार निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला महानगर सहित कई पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी व प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!