August 8, 2026 2:56 am

मलिहाबाद: होमवर्क न होने पर मासूम छात्र को शिक्षक ने छड़ी से बर्बरता से पीटा, हालत बिगड़ी; केस दर्ज

मलिहाबाद,लखनऊ। (संवाददाता) मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक संगीन मामला सामने आया है एक अभिभावक ने थाने में तहरीर देकर एक टीचर के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है कक्षा चार के छात्र ओमजीत त्रिपाठी को होमवर्क पूरा न करना महंगा पड़ गया। शिक्षक ने मासूम छात्र को छड़ी से बर्बरता के साथ पीटकर जख्मी कर दिया। रोते हुए घर पहुंचे छात्र के पिता ने देखा तो उसके शरीर में छड़ी से पिटाई के निशान मिले। पिता ने बुधवार को मलिहाबाद थाने पर तहरीर देकर आरोपित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

उन्नाव जनपद के हसनगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर तोंदा निवासी पिता अखिलेश चंद्र त्रिपाठी का दस वर्षीय पुत्र ओमजीत त्रिपाठी मलिहाबाद के सैय्यद बाड़ा मोहान रोड स्थित सिद्धार्थ ग्लोबल स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। आरोप है कि बुधवार को शिक्षक हसीब ने 84 पेज का होमवर्क पूरा न होने पर उसे छड़ी से बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे छात्र जख्मी होने के साथ बेहोश होने की स्थिति में पहुंच गया। छुट्टी होने के बाद छात्र किसी तरह घर पहुंचा। जहां उसने अपने पिता से शिक्षक की ओर से पीटने की जानकारी दी। पिता जख्मी छात्र को लेकर दोपहर बाद मलिहाबाद थाने पहुंचा पिता ने बताया कि मैथ/गणित का होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षक हसीब ने उनके बेटे की पिटाई की है। छड़ी से पीटने से उसके शरीर पर लाल चकाते पड़ गए है।

पिता ने तहरीर देकर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!