सीट पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला शव, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, रिपोर्ट दर्ज
उपनिरीक्षक की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर, अधिकारी मौके पर
गाजीपुर थाने में तैनात थे दरोगा अजय कुमार
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव शुक्रवार को पारा थाना क्षेत्र के मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर चौराहे से कुछ दूरी पर खड़ी सेंट्रो कार की सीट पर अचेत अवस्था में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। उनकी नाक से खून बह रहा था और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि शरीर पर कोई जाहिरा घाव के निशान नहीं मिले हैं। दरोगा का कार में शव मिलने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने परिक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के मुताबिक मूल रूप से जनपद हापुड़ निवासी अजय कुमार गाजीपुर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि दो दोनों से ड्यूटी पर न पहुंचने पर उनके मोबाइल फोन का लोकेशन ट्रेस किया गया तो पारा थाना क्षेत्र के मोहान रोड बताया।
लोकेशन मिलते ही गाजीपुर और पारा पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सेंट्रो कार बुद्धेश्वर चौराहे से कुछ दूरी पर स्थित मोहान रोड पर खड़ी।
पुलिस कार का शीशा तोड़ कर देखा तो दंग रह गई। अजय कुमार अचेत अवस्था में सीट पर पड़े थे। यह माजरा देख पुलिस आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं दरोगा अजय कुमार की नाक से खून निकल रहा था, इससे आंशका जताई जा रही है कि उनके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई है।
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम साक्ष्य इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना घरवालों को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




