मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज देर शाम को पांच दिन पहले सुबह घर से लापता हुई महिला का शव शुक्रवार को भटपुरवा गांव के पास बेहता नाले में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
ज्ञात हो कि सीमावर्ती जिले उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के नियाज अली खेड़ा पंचायत के मजरा अहमदपुर निवासी केदार नाथ शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी कमला देवी 60 वर्ष पांच दिन पहले सुबह बिना बताए घर से निकली थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला जिसकी गुमशुदगी थाना औरास में दर्ज कराई गई थी।शुक्रवार दोपहर को रहीमाबाद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के मजरा भटपुरवा गांव के पास स्वामी सद्गुरु जी की कुटी के सामने बेता नाले में ग्रामीणों ने एक महिला का शव उतराता देखा सूचना मिलने पर रहीमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। शव बुरी तरह सड़-गल चुका था।पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो अहमदपुर गांव की कमला देवी हैं। थाना प्रभारी रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुणायक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। ।




