August 8, 2026 3:03 am

यूपी में अगले 3 घंटे भारी,बीस जिलों में ऑरेंज अलर्ट

आंधी-बारिश-बिजली की चेतावनी,सचेत ऐप नें जारी की चेतावनी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 20 जिलों के लिए अगले 3 घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश, 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग नें मध्यम से तीव्र बारिश और बिजली की संभावना जताई हैं।प्रदेश के बांदा, भदोही, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जौनपुर, कौशांबी, महोबा, मिर्जापुर, प्रयागराज में हवा 30-50 किमी/घंटा चलने की संभावना हैं।
आंधी-तूफान और मध्यम से भारी बारिश की संभावना भी जताई गई हैं।प्रदेश के आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी में हवा 30-40 किमी/घंटा की संभावना हैं।

तेज हवा और मध्यम से भारी बारिश की भी संभावना हैं। प्रदेश के सहारनपुर, ललितपुर जिले में हवा 30-40 किमी/घंटा चलने की संभावना हैं। यूपी के राहत आयुक्त कार्यालय नें बताया कि सचेत एप से पता चला हैं कि तेज हवा और मध्यम बारिश की संभावना हैं।यूपी के चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, झांसी जिले में हवा 30-40 किमी/घंटा चलने की संभावना हैं। राहत आयुक्त कार्यालय प्रशासन नें अपील की हैं कि पेड़, बिजली के खंभों और जर्जर मकानों से दूर रहें और खुले में और पेड़ के नीचे खड़े न हों, बिजली गिरने का खतरा हैं।

 

प्रशासन नें किसानों से फसल और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी हैं।वाहन धीमी गति से चलाएं, जलभराव वाले रास्तों से बचें।मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में दृश्यता कम हो सकती है। नागरिक सचेत ऐप पर लगातार अपडेट देखते रहें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!