August 8, 2026 2:59 am

‘बीमा सबके लिए’ अभियान को मिलेगी रफ्तार, कॉमिक बुक सीरीज़ से आसान होगी बीमा की समझ

लखनऊ। (संवाददाता) आम लोगों को जीवन बीमा की जानकारी आसान भाषा में देने के लिए भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के चेयरमैन श्री अजय सेठ ने उपभोक्ता जागरूकता कॉमिक बुक सीरीज़ लॉन्च की। राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य रोजमर्रा की कहानियों के माध्यम से जीवन बीमा, MWP, वेवर ऑफ प्रीमियम (WoP) और क्रिटिकल इलनेस राइडर जैसी महत्वपूर्ण अवधारणाओं को सरल ढंग से समझाना है। सुप्रिया नाम की युवा जीवन बीमा सलाहकार के किरदार पर आधारित यह कॉमिक सीरीज़ ‘बीमा सबके लिए’ अभियान को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

 

इस अवसर पर आईएसी-लाइफ के अध्यक्ष कमलेश राव ने कहा कि यह पहल लोगों को परिवार की आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी। लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल के महासचिव आदित्य गुप्ता ने इसे बीमा को सरल भाषा में समझाने की प्रभावी पहल बताया। कार्यक्रम में एलआईसी के एमडी दोराईस्वामी, पीएनबी मेटलाइफ के एमडी एवं सीईओ समीर बंसल, इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ रुशभ गांधी तथा वरिष्ठ वित्तीय पत्रकार सोनिया शेनॉय भी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि देश में बीमा जागरूकता बढ़ाना और हर परिवार तक जीवन बीमा की पहुंच सुनिश्चित करना समय की जरूरत है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!