August 8, 2026 3:55 am

थाना ठाकुरगंज: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस नें पीड़िता को किया बरामद

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। थाना ठाकुरगंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है।

16 वर्षीय नाबालिग को पड़ोसी शुभम बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी शुभम गौतम पुत्र राजू लाल गौतम, निवासी 123/217 संगम सिटी न्यू हैदरगंज, उम्र 23 वर्ष को सोना भट्टा के पास से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता को बरामद कर लिया गया।

पुलिस नें पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!