August 8, 2026 2:56 am

​उन्नाव: जन तांत्रिक पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

उन्नाव। सिकंदरपुर कर्ण के बहूराजमऊ स्थित आनंदी गेस्ट हाउस में रविवार को ‘जन तांत्रिक पार्टी’ का एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और आने वाले चुनावों के लिए हुंकार भरी।

कार्यक्रम में डॉ रमेश चंद्र मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष,सक्षम अवस्थी राष्ट्रीय महासचिव,अनामिका दीदी राष्ट्रीय प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, मंजू पटेल ब्लॉक अध्यक्ष विजय पांडेय सलाहकार समिति महासचिव, अरविंद शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, जयशंकर अवस्थी प्रदेश उपाध्यक्ष , भगवती शर्मा संगठन मंत्री मनोज बाजपेई कार्यालय सचिवप्रवीण मिश्रा (अधर) ,प्रयाग नारायण पांडे , संजय पटेल प्रदीप पटेल, गुड्डी पटेल, डॉ देवी रतन वर्मा अन्य पदाधिकार समेत हजारों कार्यकर्ता सामिल हुए वही डॉक्टर रमेश चंद्र मिश्रा ने सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार कुछ सुनने वाली नहीं है सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं सोनम वांगचुक यह चाहते हैं कि कोई पेपर लीक न हो शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो क्या यह गलत है और कहां यह गूंगी और बहरी सरकार है कार्यक्रम की समाप्ति में उन्होंने अपनी जन तांत्रिक पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने गांव अपने-अपने बूथ में जाकर अपनी जन तांत्रिक पार्टी का प्रचार प्रसार करें आने वाले समय में पार्टी को सत्ता में लाने की पूरी तैयारी करें ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!