16 वर्षीय लड़की का मेडिकल परीक्षण के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने दोनों दरिंदगी करने वाले नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना में इस्तेमाल मारूति बलेनो कार बरामद, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में मासूम बच्चियों से लेकर लड़कियों व महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में गिरावट के बजाए इजाफा होता नजर आ रहा है। इंदिरानगर, नाका और तालकटोरा क्षेत्र में हुई घटना का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब अलीगंज थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को चलती कार में गैंगरेप कर वहशियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।
इसी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की को कार में जबरन बैठा लिया और उसके साथ दो-तीन लोगों ने सामुहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। गैंगरेप के बाद दरिंदे मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर अलीगंज धुव्र कुमार के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
अलीगंज क्षेत्र में रहने वाली एक 16 वर्षीय लड़की ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कहीं जा रही थी कि तभी रास्ते में एक मारूति बलेनो कार उसके पास आकर रूकी। आरोप है कि वह कुछ समझ पाती कि इससे पहले कार में सवार तीन-चार लोग घसीटते हुए कार में बैठा लिया और सुनसान जगह पर लेजाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
तीन दिनों पहले तालकटोरा क्षेत्र में हुई घटना का सबक लेते हुए पुलिस हरकत में आ गई और आनन-फानन में पीड़िता की तहरीर पर दो समेत अन्य लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर अलीगंज धुव्र कुमार के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देकर भाग रहे नामजद आरोपियों अलीगंज क्षेत्र के मकान नंबर 538 क /983 त्रिवेणी नगर फेस तीन निवासी जतिन वाजपेई उर्फ छोटू पुत्र कौशल वाजपेई व उपरोक्त निवासी दीपक उर्फ शिवम शुक्ला पुत्र आनन्द कुमार शुक्ला बधा रोड के पास से गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल मारूति बलेनो कार बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर अलीगंज धुव्र कुमार के मुताबिक दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना जुर्म इक़बाल किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।




