August 8, 2026 2:59 am

वजीरगंज: बलरामपुर अस्पताल इलाज कराने गए मासूम बच्चे को सुरक्षा गार्ड ने पीट-पीटकर किया लहुलुहान 

शर्मनाक: कुछ पूछने पर पर अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी ने पार की हदें 

भरी भीड़ में जानवरों की तरह मासूम पर कहर बनकर टूटा सुरक्षा गार्ड 

बीच-बचाव करने के बाद भी मासूम बच्चे के ऊपर चलाता रहा लात-घूंसा 

अस्पताल प्रशासन सुरक्षा गार्ड का बना हिमायती, कहा जांच के बाद पुलिस को दी जाएगी सूचना 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते दिनों शहीद पथ स्थित एक प्रतिष्ठित मॉल के बाहर सुरक्षाकर्मियों द्वारा किए गए मारपीट के मामले को लोगबाग भुला नहीं पाए थे कि अब राजधानी लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में इलाज कराने गए 15 वर्षीय मासूम बच्चे को सुरक्षा गार्ड से कुछ पूछना भारी पड़ गया।

बेखौफ सुरक्षा गार्ड उस मासूम पर कहर बनकर बरस पड़ा। पूरे मर्यादा को तार-तार करते हुए वह मासूम को जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। मासूम को न केवल धक्का दिया बल्कि उसे लात-घूंसों से जमकर पिटाई की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वहां पर मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी और तीमारदार बचाने के लिए दौड़े इसके बाद भी दबंग सुरक्षा गार्ड उस पर कहर बनकर बरस रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के मुताबिक राजधानी लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्चा किसी डॉक्टर से इलाज कराने के लिए बुधवार को गया और वहां पर मौजूद सुरक्षा गार्ड से कुछ जानकारी लेना चाहा। इस दौरान मासूम बच्चे को सुरक्षा गार्ड के बीच क्या हुआ था कि इसी दौरान सुरक्षा गार्ड का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और मासूम बच्चे पर लात-घूंसे की बरसात शुरू कर दी।

गौर करें तो यह मामला सीधे तौर पर मानवाधिकार का उलंघन है, लेकिन सारे नियम-कानून को दरकिनार मासूम को पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया।

जैसे ही इस घटना की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अस्पताल प्रशासन बेखौफ सुरक्षा गार्ड का हिमायती बनकर सामने आ गया। जानकार बताते हैं कि अस्पताल प्रशासन खुद टीम गठित कर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने की बात कह रहा है।

इससे साफ है कि अस्पताल प्रशासन लात-घूंसों की बौछार करने वाले सुरक्षा गार्ड को बचाने में जुटा हुआ है।

इस मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि अभी तक किसी ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है, लिहाजा तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!