सेक्टर छह में हुई घटना, दो दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
ए अहमद सौदागर लखनऊ। विकासनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर छह रविवार सुबह एक मकान की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते चंद मिनटों में पूरे घर में आग की लपटों के साथ धुआं भर गया। ऊपरी मंजिल पर मौजूद परिवार आनन-फानन में जान बचाकर बाहर भागे। सूचना मिलते ही पुलिस दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और और घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में घर में रखी गृहस्थी जल कर राख हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अनहोनी नहीं हुई। आग लगने का कारण स्टोर रूम से निकली चिंगारी से बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विकासनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर छह स्थित मकान नंबर 6/669 में रहने वाली वर्षा पत्नी सौरभ परिवार के साथ रहती हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्टोर रूम से धुआं और आग की लपट देख घर में मौजूद सभी लोग जान बचाकर घर से बाहर भागे और इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर जब-तक पुलिस मौके पर पहुंचती कि इस मामले आग ने पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया।
इंस्पेक्टर विकासनगर के मुताबिक दमकल कर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है





