लखनऊ। (संवाददाता) सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय संस्था हिंदू महिला सेवा समिति एवं वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में मासिक सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। यही हिंदू महिला सेवा समिति की पहचान है सायं 4:00 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक एवं वैश्य समाज सेवा के अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेंद्र गुप्ता ‘शिमला परिवार’ तथा हिंदू महिला सेवा समिति की पदाधिकारियों ने भक्ति भाव से *भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।इस अवसर पर संयोजक श्रीमती अनीता गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री श्रीमती निर्मला मिश्रा, महामंत्री इन्द्रा उपाध्याय,सरक्षक दीपमाला साहु कोषाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा गुप्ता, संरक्षक उषा अगहोत्रि रीता सोनी, किरण गुप्ता,सहित बड़ी संख्या मेंमहिलाएं उपस्थित रहीं।विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात सभी भक्तों ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं भजन किया। भजन प्रस्तुत करने वालों में *कोमल गुप्ता, प्रीति बाजपेई, सोनी गुप्ता, उर्मिला अग्रवाल, श्रुति धमीजा,मुक्ता वर्मा,अनीता पांडे बबीता सहगल, मंजू सिंह, समाजसेविका कोमल गुप्ता रुचि सिन्हा, शिखा सक्सेना,
विशाखा गुप्ता, मंजू श्रीवास्तव, नीलम खरे,रेणु सिन्हा,सुशीला चोरसिया, अरुणा श्रीवास्तव , पूनम श्रीवास्तव,प्रमुख रहीं।महिलाओं ने कहा कि सावन के पवित्र माह में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में हिंदू महिला सेवा समिति की किरन गुप्ता, सोनी गुप्ता,मुक्ता वर्मा,बीना गुप्ता,आशा अवस्थी, अनीता पांडे,माही पांडे , पत्रकार रोहित सिंह , पत्रकार राहुल पत्रकार रामकृष्ण मिश्रा, मीडिया प्रभारी श्री रोहित तिवारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं बच्चे उपस्थित रहे।





