वैन चालक और स्कूली बच्चों को दी भद्दी-भद्दी गालियां
प्रत्यक्षदर्शी मोहित कश्यप का कहना कांवड़ियों के काफिले ने दिया घटना को अंजाम
पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
डीसीपी पश्चिमी का दावा सबूत हाथ लगते ही कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी
चरक चौराहे पर हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चौक थाना क्षेत्र स्थित चरक चौराहे पर सोमवार को स्कूली बच्चों से भरी वैन पर मोटरसाइकिल सवार के अराजकतत्वों हल्की टक्कर लगने से वैन पर पथराव कर सनसनी फैला दी।
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। श्रावण मास शुरू होते ही राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में कांवड़िया कांवड़ लेकर भगवान शिव के लिए जयकारे लगाते हुए चल रहे हैं। यह पर्व एक-दो दिन का नहीं बल्कि एक महीने तक चलेगा।
बताया जा रहा है कि इन्हीं इन्हीं कांवड़ियों के बीच कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्हें भगवान शिव की पूजा अर्चना छोड़ बवाल मचाने की फिराक में होते, जिससे जो हकीकत में भगवान शिव के भक्त होते हैं उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ जाता है।
उनका सिर्फ एक मकसद होता माहौल खराब करना।
ऐसा ही एक मामला सोमवार को चरक चौराहे पर देखने को मिला जहां अराजकतत्वों ने टक्कर लगने के बाद बच्चों से भरी स्कूली वैन पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो स्कूली वैन पर पथराव करने वाले हमलावर कांवड़ियों की शक्ल में थे।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद भीड़ जुटती देख हमलावर मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित के मुताबिक अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
पथराव होते ही बच्चों में मची चीख-पुकार, भयानक मंजर देख बच्चे दहशत में
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर कांवड़ियों की शक्ल में मौजूद हमलावरों ने पथराव के अलावा लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वारकर स्कूल वैन के शीशे तोड़ दिए, जिससे वन के भीतर मौजूद बच्चे बुरी तरह दहशत में आ गए। हालांकि वैन के भीतर मौजूद बच्चों के गंभीर चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि है कि इस दौरान जब आसपास से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई तो सभी हमलावर मौके भाग निकले।
पुलिस का दावा मामूली टक्कर हुई थी
इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने पहले घटना होने से ही मना कर दिया, लेकिन जैसे ही पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई और आनन-फानन में मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन और कांवड़ियों की मोटरसाइकिल के बीच मामूली टक्कर हुई थी।
हमलावरों बच्चों को दी भद्दी-भद्दी गालियां
घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में कुछ महिलाएं और वहां मौजूद मोहित कश्यप नाम युवक ने कहा कि कांवड़ियों के वेश में उपद्रवी आए थे, जिन्होंने मामूली टक्कर के बाद बच्चों को बेहद गंदी-गंदी गालियां देते हुए अभद्रता की और वैन पर पथराव किया, जिससे वैन के शीशे बुरी तरह से टूट गए हैं। डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित के मुताबिक मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।





