August 4, 2026 2:23 am

पीड़ित पत्रकार शिवकुमार वर्मा से मिले प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

लखनऊ। (संवाददाता) गुडंबा थाना क्षेत्र में कुछ समय पूर्व पत्रकार शिवकुमार वर्मा पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह व प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह ने सोमवार को पीड़ित पत्रकार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना की जानकारी ली तथा उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का हालचाल जाना।

मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज़ होते हैं और उन पर होने वाले हमले अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी आघात हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

प्रवीण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ भारत पीड़ित पत्रकार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और न्याय मिलने तक संगठन हर संभव सहयोग करता रहेगा। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले की व्यक्तिगत निगरानी कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।

पीड़ित पत्रकार शिवकुमार वर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों का यह समर्थन उन्हें न्याय की लड़ाई में नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोषियों को जल्द कानून के कटघरे में खड़ा करेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ भारत के जिला कोषाध्यक्ष रघुनाथ सोनी, रंजीत सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग दोहराई।

62
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!